असोथर/फतेहपुर। फतेहपुर जनपद की नगर पंचायत असोथर के लिए गर्व का क्षण है। क्षेत्र के होनहार युवा ठाकुर राणा आदित्य प्रताप सिंह का चयन देश की प्रतिष्ठित एयरलाइन इंडिगो एयरलाइंस में पायलट के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे असोथर सहित जनपद फतेहपुर में हर्ष और गौरव का माहौल है।
राणा आदित्य प्रताप सिंह, भाजपा फतेहपुर के जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह के सुपुत्र हैं। जैसे ही उनके पायलट बनने की खबर क्षेत्र में पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया। शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आदित्य की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है और आदित्य ने यह साबित कर दिखाया है।






