Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में ओवरलोडिंग का खेल बेनकाब: जीपीएस वीडियो वायरल होने से मचा...

फतेहपुर में ओवरलोडिंग का खेल बेनकाब: जीपीएस वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, खनिज व आरटीओ विभाग पर उठे सवाल

Published on

फतेहपुर। जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती के दावों के बीच वायरल हुए जीपीएस वीडियो ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। टास्क फोर्स का गठन, बैरियर प्वाइंट की स्थापना और नियमित चेकिंग अभियान चलाने के दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रामनगर कौहन यमुना पुल, असोथर, प्रताप नगर झाल और आसपास के मार्गों से ओवरलोड ट्रकों और डंपरों का आवागमन जारी रहने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।

मामला तब सुर्खियों में आया जब स्थानीय लोगों ने जीपीएस आधारित वीडियो और फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वायरल वीडियो में मोरम और गिट्टी से लदे ट्रक और डंपर मुख्य मार्गों से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन द्वारा किए जा रहे दावों की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब शासन और जिला स्तर पर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही जा रही है, तो फिर ऐसे वाहन सड़कों पर खुलेआम कैसे दौड़ रहे हैं। लोगों ने खनिज विभाग और परिवहन विभाग (आरटीओ) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिम्मेदार विभागों की सक्रियता के बावजूद यदि ओवरलोड वाहन लगातार निकल रहे हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि कुछ लोग वाहनों को चेकिंग प्वाइंट, अधिकारियों की लोकेशन और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं, जिससे वे कार्रवाई से बचकर निकल जाते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस तरह की चर्चाएं लगातार हो रही हैं।

ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वायरल जीपीएस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित लोकेशनों की तकनीकी जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी हो रही है तो जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

फिलहाल वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन, पुलिस, खनिज विभाग और आरटीओ विभाग की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

👁 42.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षक, महापौर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के बाद उपराज्यपाल, आखिर क्यों डॉ. दिनेश शर्मा को मिली अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी

Dr. Dinesh Sharma  Lieutenant Governor 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से […]

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया […]

‘आप ही दलील हैं, आप ही वकील हैं’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- सत्ता ने दे दिया मनमानी का अधिकार

Saharanpur Masjid Demolition Case: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में लगातार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर […]

More like this