Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर: पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, दोनों गंभीर...

फतेहपुर: पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, दोनों गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Published on

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी राम खिलावन ने पारिवारिक कलह के चलते अपने बेटे अवनीश पटेल और बहू मनीषा उर्फ प्रियंका को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी।

गोली लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार और गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चांदनी नर्सिंग होम, कानपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बिंदकी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है।

फिलहाल दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज कानपुर में चल रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

👁 119.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

संवेदना हॉस्पिटल में निःशुल्क गैस्ट्रो परामर्श शिविर सम्पन्न, 90 मरीजों ने लिया लाभ

फतेहपुर। शहर स्थित संवेदना हॉस्पिटल में बुधवार, 24 जून 2026 को Wellsun Medicity Super...

फतेहपुर में खनिज व परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 15 ओवरलोड ट्रक सीज, अवैध खनन पर भी कड़ी कार्रवाई

फतेहपुर। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते...

राम मंदिर दान चोरी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर,। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित चोरी के मामले में...

मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल

फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो...

More like this