Homeराज्यउत्तर प्रदेशब्रेकिंग फतेहपुर  करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग फतेहपुर  करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

Published on

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रतवा खेड़ा गांव की है, जहां शैलजा नाम की महिला घर के बाहर बने टीन शेड के संपर्क में आ गई। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश टीन शेड में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तत्काल उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि टीन शेड में करंट कैसे आया और कहीं बिजली व्यवस्था में लापरवाही तो नहीं हुई।

👁 60K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this