फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी 25 वर्षीय पुत्री के कथित अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पुत्री 26 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
परिजन के अनुसार, घटना के बाद ललौली थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ नामजद लोगों ने युवती को चार पहिया वाहन से जबरन अपने साथ ले गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की जान-माल और सम्मान को खतरा है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा युवती को सकुशल बरामद कराने की मांग की है।






