Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ साहिल के पैर में लगी...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ साहिल के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा व बोलेरो बरामद

Published on

फतेहपुर, 3 जुलाई 2026। जनपद फतेहपुर के थाना कल्यानपुर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में वांछित एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी शाहनवाज उर्फ साहिल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उसका साथी फिरोज मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस के अनुसार, थाना कल्यानपुर पुलिस बिंदकी रोड स्थित दादन खेड़ा मोड़ के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में शाहनवाज उर्फ साहिल के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन, एक अवैध 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो मिस कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 2,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, शाहनवाज उर्फ साहिल पुत्र मंसूर, निवासी ग्राम विसहिया, थाना हथिगवा, जिला प्रतापगढ़, थाना कल्यानपुर में दर्ज मु.अ.सं. 131/26 और 136/26 (धारा 123 एवं 303(2) बीएनएस) में वांछित था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध फतेहपुर सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना कल्यानपुर पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार अभियुक्त फिरोज की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

👁 58.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में पत्रकार के घर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

फतेहपुर में देर रात एक स्थानीय पत्रकार के घर पर हुई फायरिंग की घटना...

घरेलू विवाद में पति को लगाई आग, झुलसकर हुई मौत; पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

फतेहपुर, 2 जुलाई 2026। जनपद फतेहपुर के थाना मलवा क्षेत्र के ग्राम तारापुर असवार...

फतेहपुर: युवती के अपहरण का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस...

फतेहपुर: यूपी टीईटी-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए सख्त निर्देश

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से...

More like this