Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर:पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

फतेहपुर:पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Published on

फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जिसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र लूट और चोरी की कई वारदातों में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, नगदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जांच में सामने आया है कि धर्मेंद्र के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं के लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसका फरार साथी गोलू भी पुलिस के रिकॉर्ड में शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ करीब 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर फरार बदमाश गोलू की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई चांदपुर थाना क्षेत्र स्थित गूढ़ेश्वर मंदिर के पास हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ दोनों बदमाशों के आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

👁 27.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Akhilesh Yadav: ‘BJP की धर्म और धन की राजनीति का अंत हुआ’, अखिलेश ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने भारत और दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दामों की तुलना करते हुए निशाना साधा है। अखिलेश ने लिखा- भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत […]

UP Election 2027: कौन हैं जेके आजाद? मोहम्मदाबाद गोहना सीट से बने हैं BSP के प्रत्याशी, पार्टी में शुरू हुआ विरोध

Mohammadabad Gohna BSP Candidate: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछने लगी है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मऊ जिले की एकमात्र सुरक्षित विधानसभा सीट मोहम्मदाबाद गोहना से अपना पहला दांव चल दिया है। बसपा ने जेके आजाद को यहां से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि, इस ऐलान के साथ […]

फतेहपुर: रास्ते में जानवर बांधने से मना करने पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

फतेहपुर शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना मोहल्ले में रास्ते में जानवर बांधने...

धान के खेत में उतरीं गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल, किसानों के साथ रोपाई कर दिया बड़ा संदेश

फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल...

More like this