Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 446वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न, कवियों ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 446वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न, कवियों ने देशभक्ति और प्रकृति पर सुनाईं रचनाएं

Published on

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 446वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के.पी. सिंह कछवाह ने की, जबकि संचालन शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ वाणी वंदना से हुआ। अध्यक्ष के.पी. सिंह कछवाह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करते हुए कहा— “ज्ञानदायिनी सरस्वती मां, मंच विराजो आज, जो साधक हैं शब्द के, रखिए उनकी लाज।” इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम क्रांतिकारी मंगल पांडे को समर्पित रचना सुनाकर देशभक्ति का संदेश दिया।

डॉ. सत्य नारायण मिश्र ने कर्म और संघर्ष पर आधारित छंद प्रस्तुत करते हुए कहा कि जो व्यक्ति कठिनाइयों से नहीं घबराता, वही सफलता प्राप्त करता है। राम अवतार गुप्ता ने ‘मून डे’ पर आधारित मुक्तक सुनाया, जबकि प्रदीप कुमार गौड़ ने वर्षा ऋतु और विरह भाव पर आधारित रचना से श्रोताओं का मन मोह लिया।

डॉ. शिव सागर साहू ने धान की रोपाई और ग्रामीण जीवन को केंद्र में रखकर गीत प्रस्तुत किया। वहीं आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने मंगल पांडे के शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर आधारित मुक्तक तथा देश के लिए समर्पण का संदेश देती रचना सुनाकर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि विजय कुमार शुक्ल ने सभी कवियों को आशीर्वाद दिया। आयोजक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

👁 33.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

18 घंटे में सिर्फ तीन-चार घंटे बिजली, धान की रोपाई पर संकट; किसान, मजदूर और व्यापारी बेहाल

फतेहपुर-असोथर में भीषण बिजली संकट से किसानों, व्यापारियों और आम लोगों का जनजीवन पूरी...

जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण पर बवाल, AIMIM का प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर में जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। AIMIM...

सराय खालिश सीएचसी में नवजात की मौत, रिश्वत का आरोप, जांच शुरू,CMO बोले होगी बड़ी कार्यवाई

फतेहपुर अशोथर।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सराय खालिश में प्रसव के बाद नवजात की...

बंदूक के दम पर जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्धा ने डीएम से लगाई गुहार

फतेहपुर-अशोथर थाना क्षेत्र के बदलेवा डेरा मजरा सरकंडी निवासी एक वृद्ध विधवा महिला ने...

More like this