Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से 10 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से 10 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Published on

​फतेहपुर। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से मानस रक्तकेंद्र में दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए किया गया। शिविर में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 10 जागरूक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

​रक्तदान करने वालो में सुभाष तिवारी, आदर्श शुक्ला, विनीत कुमार, शिवम श्रीवास्तव, आशु पटेल, निखिल कुमार, स्वतंत्र, राजा, वैभव श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार शामिल रहे। इन सभी रक्तदाताओं के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए,भाजपा जिला मंत्री रेखा सरोज, मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

​इस अवसर पर मानस रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर संदेश देते हुए कहा, “रक्तदान न सिर्फ किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है, बल्कि यह हमारे स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए ताकि आपातकाल में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए।”

​शिविर को सफल बनाने में भाजपा जिला मंत्री रेखा सरोज,सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फ़ाउंडेशन से गुरमीत सिंह, नीतिज श्रीवास्तव, मिस्बा, सुमित और मानस रक्तकेंद्र से प्रभारी अमन यादव ,अनामिका पाल व विष्णु सिंह की उपस्थिति एवं विशेष सहयोग रहा।

👁 50.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रामायण पाठ से दीपदान तक, 26 अक्टूबर को वाल्मीकि भक्ति में सराबोर होगा यूपी; लालापुर बनेगा मुख्य केंद्र

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि...

गांवों में संपत्ति के दस्तावेज से किसानों की डिजिटल पहचान तक, यूपी में राजस्व व्यवस्था बदलने की बड़ी पहल

उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग की भूमिका अब जमीन के अभिलेखों के रखरखाव तक...

शिवा शर्मा मर्डर केस: हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा के हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा शुक्ला को कोर्ट से...

53 दिन से धरना, अब राजभर के दरबार में गुहार: 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को संशोधित परिणाम का इंतजार

उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 में आरक्षण संबंधी कथित विसंगति को...

More like this