Homeराष्ट्रीय41 साल के नदीम ने 21 साल की युवती से किया चौथा...

41 साल के नदीम ने 21 साल की युवती से किया चौथा निकाह – सऊदी अरब में बेचने की कर रहा था तैयारी

Published on

Uk- रुड़की में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। देहरादून निवासी 41 साल के नदीम नाम के एक व्यक्ति के द्वारा रुड़की निवासी 21 साल की एक युवती से झूठ बोलकर चौथा निकाह किया है। यह निकाह इसी साल 11 जनवरी को हुआ था। विवाहिता का आरोप है की शादी के बाद उसे यह जानकारी मिली की नदीम इससे पहले भी अलग अलग तीन युवतियों से निकाह कर चुका है। जिनमें से देवबंद निवासी एक पत्नी से उसका तलाक हो चुका है। जबकि देहरादून निवासी दो पत्नियों के साथ मामला कोर्ट में चल रहा है। 

बता दे की आज रुड़की निवासी एक विवाहिता अपनी मां के साथ में क्षेत्र के एक विधायक के बोट क्लब के पास स्थित कार्यालय पर मदद मांगने के लिए पहुंची थी। जहां पर विवाहिता ने आरोप लगाया कि देहरादून निवासी उसके पति नदीम ने अपने परिवार के साथ मिलकर उनके साथ धोखा किया गया है। आरोप लगाया गया कि नदीम के द्वारा झूठ बोलकर चौथा निकाह है। रुड़की निवासी चौथी पत्नी को छोड़ने के बाद नदीम अब पांचवी शादी करने के लिए युवती की तलाश कर रहा है। 

रुड़की निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया है की उसका पति नदीम सऊदी अरब में काम करता है। आरोप है की निकाह के बाद रुड़की निवासी विवाहिता का भी पासपोर्ट तैयार करा रहा था। आरोप है कि पासपोर्ट में नदीम ने रुड़की निवासी अपनी पत्नी को वाइफ ऑफ नदीम की जगह केयर का नदीम दर्शाया है। रुड़की निवासी विवाहिता का आरोप है की नदीम अपनी मम्मी से बात कर रहा था जिसमें रुड़की निवासी पत्नी को सऊदी अरब में बेचने की तैयारी की बात कही जा रही थी।

रुड़की निवासी विवाहिता का आरोप है की नदीम उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। इसके साथ ही आरोप है की नदीम की बहन के पति ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। रूडकी निवासी विवाहिता ने बताया की निकाह के करीब एक महीने बाद ही वो अपने घर आ गई थी जब से वो रूडकी ही रह रही है। रूडकी निवासी पीड़ित विवाहिता ने पति नदीम पर कड़ी कार्यवाही कराने की मांग को लेकर आज क्षेत्र के विधायक के कार्यालय पर पहुंची थी जहाँ पर आज पीड़ित विवाहिता की विधायक से मुलाक़ात नहीं हो पाई है।

👁 7.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन, सैकड़ों क्षत्रिय बंधु हुए शामिल

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अलंकार गार्डन में हुआ आयोजन, वैदिक...

फतेहपुर में जनगणना के फेज-2 की तारीखों का ऐलान, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे एजेंट

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की लोगों से अपील, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें...

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

More like this