नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महासचिव और 16 राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की है।
नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और वरिष्ठ नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश से पूर्व सांसद रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी की नई टीम में महिला, युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। नई टीम के जरिए बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों में संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया है।
Trending Now
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी
👁 28.9K views







