Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में 24 घंटे की बारिश का कहर, पांच कच्चे मकान ढहे…मलबे...

फतेहपुर में 24 घंटे की बारिश का कहर, पांच कच्चे मकान ढहे…मलबे में दबा गृहस्थी का सामान

Published on

फतेहपुर जिले में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटे की बारिश के चलते अलग-अलग इलाकों में पांच कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। मकान गिरने से पीड़ित परिवारों की गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि की सूचना नहीं है।
अमौली ब्लॉक क्षेत्र के बुढ़वा गांव में शनिवार रात बारिश के दौरान कई कच्चे मकान अचानक ढह गए। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण मकानों की दीवारें और छतें कमजोर हो गई थीं। इसी दौरान जयकुमार द्विवेदी, रघुपेंद्र सचान, सनीशियल सचान और जितेंद्र सैनी के कच्चे मकान गिर गए।
मकान ढहने से परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद घर में रखा लकड़ी का सामान, बिस्तर, अनाज और अन्य जरूरी गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। अचानक मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है।
वहीं विजय कुमार का कच्चा मकान भी बारिश के बीच भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से उनका भी गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया और काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण गांवों में कई कच्चे मकान जर्जर हालत में हैं। ऐसे में बारिश के दौरान इनके गिरने का खतरा बना हुआ है। मकान गिरने की घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा पात्रता के अनुसार आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की भी मांग की है, ताकि उन्हें सुरक्षित आवास मिल सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के नुकसान का कितना आकलन किया जाता है और उन्हें सरकारी सहायता कब तक उपलब्ध कराई जाती है।

👁 29K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

फतेहपुर। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हँस्वा की प्रबंध समिति की बैठक प्रबंधक पीयूष खन्ना...

असोथर से चित्रकूट के लिए रोडवेज बस सेवा की पहल धरातल पर, शुरू हुआ सर्वे

फतेहपुर - असोथर नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए...

Fatehpur-68 करोड़ के फर्जी GST लेनदेन का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में करीब 68 करोड़ रुपये के फर्जी GST लेनदेन मामले में बिंदकी कोतवाली...

असनी शराब ठेका गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

फतेहपुर। असनी गांव के देशी शराब ठेके पर हुए गोलीकांड में हुसेनगंज थाना पुलिस...

More like this