Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसनी शराब ठेका गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, 25-25 हजार के दो इनामी...

असनी शराब ठेका गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर। असनी गांव के देशी शराब ठेके पर हुए गोलीकांड में हुसेनगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मामले में 25-25 हजार रुपये के इनामी दो मुख्य आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्द्रेश विक्रम उर्फ मनु और अमन सिंह के रूप में हुई है। दोनों को लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि 29 अगस्त की रात असनी गांव स्थित देशी शराब ठेके पर विवाद के बाद मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई थीं।
जांच में ट्रस्ट की जमीन और ग्रामीणों के बीच आरओ प्लांट को लेकर लंबे समय से विवाद चलने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब इस विवाद और हत्या की पूरी वजह की जांच कर रही है।
हुसेनगंज थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

👁 60.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

फतेहपुर। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हँस्वा की प्रबंध समिति की बैठक प्रबंधक पीयूष खन्ना...

असोथर से चित्रकूट के लिए रोडवेज बस सेवा की पहल धरातल पर, शुरू हुआ सर्वे

फतेहपुर - असोथर नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए...

Fatehpur-68 करोड़ के फर्जी GST लेनदेन का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में करीब 68 करोड़ रुपये के फर्जी GST लेनदेन मामले में बिंदकी कोतवाली...

स्वदेशी व्यापारी कुंभ को लेकर व्यापार मंडल का सघन जनसंपर्क अभियान, व्यापारियों में भारी उत्साह

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 3...

More like this