Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में जलभराव: तेज बारिश से असोथर में बिगड़े हालात, घरों में...

असोथर में जलभराव: तेज बारिश से असोथर में बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानीमुस्लिम मोहल्ले समेत कई बस्तियों में जलभराव, असोथर-कठौता संपर्क मार्ग पर आवागमन बाधित

Published on

फतेहपुर। मंगलवार शाम करीब छह बजे से हो रही लगातार तेज बारिश के बाद नगर पंचायत असोथर और ब्लॉक क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई। लगातार बारिश से तालाब और खेतों में पानी ओवरफ्लो होने के कारण पानी बस्तियों और रास्तों की ओर पहुंच गया। नालों में पानी बढ़ने से कई मोहल्लों और गांवों में रास्तों के साथ लोगों के घरों में भी पानी भर गया।

नगर पंचायत के मुस्लिम मोहल्ले में रिजवान, मुन्ना, शाकिल, सुबराती, मुस्ताक समेत कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। घरों में रखा खाने-पीने का सामान और अन्य घरेलू सामग्री पानी में डूब गई। फ्रिज, कूलर और पंखे समेत विद्युत उपकरण भी पानी से लबालब नजर आए। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तेलनापर (परभू का डेरा) और गढ़ी में भी स्थिति खराब है। रास्तों से पानी उफनाकर घरों में पहुंच रहा है। जलभराव के कारण कई परिवारों का आवागमन प्रभावित हो गया है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं और जरूरी घरेलू सामान लाने-ले जाने में भी परेशानी हो रही है।

विधातीपुर, मुराइन मोहल्ला, खलवा मंडी, बौडर और प्रेममऊ कटरा में भी घरों और रास्तों पर पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण लोगों के दैनिक कामकाज और आवागमन पर असर पड़ा है।

वार्ड नंबर दो किलापर में कई परिवार प्रभावित

नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो किलापर में जलभराव की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बारिश का पानी कई परिवारों के घरों में घुस गया है। प्रभावित परिवारों में सिलसेन पासवान, धनराज पासवान, मनोज पासवान, रामू पासवान, राम सिंह पासवान, गुलाब पासवान, रिजवान खान, सरवर खान, सोनू लल्ला खान, राजेंद्र पुत्तू पासवान, विनोद मास्टर साहब, अभय राज, चंद्रभान पासवान और अर्जुन पासवान समेत कई परिवार शामिल हैं।

जलभराव की चपेट में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के परिवार हैं। घरों में पानी घुसने से दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पानी जमा होने से बीमारी और अन्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है।

असोथर-कठौता मार्ग पर पानी का तेज बहाव, स्कूल पहुंचना मुश्किल

असोथर पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज के प्रबंधक आदित्य अग्निहोत्री ने बताया कि असोथर-कठौता संपर्क मार्ग पर पानी ऊपर से बह रहा है और नाला अपने उफान पर है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं आ पा रहे हैं। विद्यालय की कोई भी गाड़ी बच्चों को लेने नहीं जा पा रही है। इसके बावजूद कुछ बच्चे जूते-मोजे उतारकर पानी से होकर विद्यालय पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मार्ग पर पानी का बहाव अधिक होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। बारिश के कारण विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही जेसीबी लेकर पहुंचे अध्यक्ष

नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर ने बताया कि आज जलभराव की सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन व सफाई कर्मियों की टीम लेकर तत्काल प्रभाव से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। जल निकासी शुरू होने के बाद पानी का दबाव कम हुआ, जिससे प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली।

अध्यक्ष ने बताया कि नाला-नालियों की सफाई पहले भी और वर्तमान में भी नियमित रूप से कराई जा रही है। कई दिनों से अत्यधिक बारिश होने के कारण तालाबों और खेतों में पानी काफी बढ़ गया है, जिससे बस्तियों की ओर पानी का दबाव बन रहा है। नालों से नियमित रूप से पानी निकल रहा है। इसके बावजूद जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपिंग सेट लगवाकर पानी की निकासी कराई जा रही है और टीमों को लगाकर लगातार निगरानी की जा रही है।

👁 73.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this