Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के...

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Published on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों को इस मामले में टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है।

सपा प्रमुख से जब ये पूछा गया, ”आकाश जी अगर सपा में आना चाहेंगे तो आप उन्हें पार्टी में ले लेंगे? इस पर अखिलेश यादव ने कहा, “अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे। इनकी इच्छा है लेकर आएं, हम ले लेंगे फिर।” अखिलेश यादव ने आगे संत की भाषा का जिक्र करते हुए कहा कि संत की भाषा ऐसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर संत की भाषा देखनी है तो एएनआई को देख लिया जाए।

मायावती ने आकाश आनंद को BSP से किया बाहर

दरअसल, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को अब BSP से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। मायावती का यह फैसला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पार्टी के भीतर चल रहे विवाद के बीच सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए आकाश आनंद के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

मायावती ने आकाश की राजनीतिक सोच पर उठाए सवाल

मायावती ने आकाश आनंद की राजनीतिक सोच और पार्टी के प्रति उनकी वफादारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आकाश को पार्टी और बहुजन मूवमेंट के वास्तविक हितों की तुलना में निजी रिश्तों और परिवार के मोह की ज्यादा चिंता है। मायावती ने आकाश आनंद पर ‘डबल माइंड’ होकर काम करने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि अब आकाश आनंद का BSP से कोई संबंध नहीं रहेगा।

आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ भी विवाद के केंद्र में

पूरे विवाद में आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ का नाम भी सामने आया। मायावती ने आकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य को देखते हुए अशोक सिद्धार्थ से राजनीति से संन्यास लेने के लिए कहा था। इसके बाद अशोक सिद्धार्थ ने गुरुवार सुबह राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया। हालांकि, मायावती ने उनके इस फैसले को देर से उठाया गया कदम बताया।

ईशान आनंद को मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आकाश आनंद के खिलाफ कार्रवाई के बीच मायावती ने उनके छोटे भाई ईशान आनंद को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें उत्तर भारत का चीफ सेक्टर कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। ईशान आनंद ने मायावती की ओर से आकाश आनंद के खिलाफ की गई कार्रवाई से जुड़ी पोस्ट को भी रीपोस्ट किया।

2027 से पहले BSP में नेतृत्व को लेकर बढ़ी हलचल

आकाश आनंद को पार्टी से बाहर करने और ईशान आनंद को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी दिए जाने के बाद बीएसपी के भीतर नेतृत्व और उत्तराधिकार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती के इन फैसलों को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, आकाश आनंद को लेकर अखिलेश यादव के बयान ने इस पूरे घटनाक्रम को यूपी की सियासत में और चर्चा के केंद्र में ला दिया है। हालांकि आकाश आनंद समाजवादी पार्टी या किसी अन्य दल को ज्वाइन करेंगे या नहीं इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

👁 4.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

Hanuman Ansh: कास्ट संग अपर्णा यादव ने गाया गीत, पति प्रतीक यादव को याद कर हुईं भावुक

Aparna Yadav Gets Emotional Remembering Pratik Yadav: नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी, कलाकारों की भूमिका और बाबा के संदेश को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच फिल्म के कलाकारों के […]

More like this