फतेहपुर। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से जनसंवाद किया। इस दौरान कॉलोनी में व्याप्त अव्यवस्थाओं का जायजा लिया और समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की।
पूर्व विधायक के कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। जनसंवाद के दौरान सबसे प्रमुख समस्या गंदगी और जल निकासी की सामने आई। विक्रम सिंह ने तत्काल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर कॉलोनी में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा।
उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कांशीराम कॉलोनी की रंगाई-पुताई कराने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के निर्माण के बाद से अब तक रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है। दीपावली पर्व से पहले कॉलोनी की रंगाई-पुताई कराए जाने की मांग की गई। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कॉलोनी में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निवास करते हैं, जो मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते हैं।
जनसंवाद के दौरान विक्रम सिंह ने लोगों से कहा कि अपने अधिकारों और समस्याओं के लिए घर से निकलकर आवाज उठाएं। सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन सही जानकारी के अभाव में कई पात्र लोग उनका लाभ नहीं ले पाते। उन्होंने लोगों से मोबाइल फोन का सही उपयोग करते हुए सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सही जानकारी के माध्यम से लोग अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आर्यन गिहार, अंकुर तिवारी, अजीत गिहार, गीता देवी गिहार, ओम प्रकाश गौतम, अंकुश गौतम, तहसीन रजा, मो. आदिल, जुलेखा, अन्नू, सोनी ठाकुर, राम बाबू गुप्ता, छोटकू, अभिषेक तिवारी, मनीष शर्मा, युनुश, आरती देवी, गुड़िया खान, जय यादव, राकेश समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Trending Now
कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा में पहुंचे पूर्व विधायक विक्रम सिंह, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
👁 31.7K views





