गाजीपुर (फतेहपुर)। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जन कल्याण महासमिति फतेहपुर एवं फोर्सेस उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्ण चंद ने की। कार्यक्रम में “एक कदम स्वस्थ बचपन की ओर” पोस्टर का विमोचन किया गया। सचिव बी.पी. पाण्डेय एवं मुख्य वक्ता अजय सिंह चौहान ने संतुलित आहार, जंक फूड से होने वाले नुकसान और पौष्टिक खाद्य पदार्थों के महत्व पर जानकारी दी। परामर्शदात्री विनीता मिश्रा ने किशोरियों व महिलाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए और सैनिटरी पैड वितरित किए। चार बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा आठ सैम बच्चों को पोषण पोटली दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, किशोरियां, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं मौजूद रहीं।
गाजीपुर में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित





