Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरSC-ST-OBC और वंचित वर्गों के अधिकारों को लेकर ASP ने उठाई आवाज,...

SC-ST-OBC और वंचित वर्गों के अधिकारों को लेकर ASP ने उठाई आवाज, राष्ट्रपति के नाम 19 सूत्रीय मांगपत्र

Published on

फतेहपुर। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), महिलाओं तथा अन्य वंचित वर्गों के सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने राष्ट्रपति के नाम 19 सूत्रीय मांगपत्र भेजा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से यह मांगपत्र राष्ट्रपति भवन के लिए प्रेषित किया गया है।
मांगपत्र में कहा गया है कि संविधान समानता और समान अवसर का अधिकार देता है, लेकिन वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पा रही है। पार्टी ने आरक्षण को सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक-शैक्षणिक असमानता दूर करने का संवैधानिक माध्यम बताते हुए प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की है।
मांगपत्र में SC, ST और OBC के लिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने, जातीय जनगणना में OBC की अलग से गणना कराने, न्यायपालिका में इन वर्गों का प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा कॉलेजियम व्यवस्था के स्थान पर उच्च न्यायिक आयोग के गठन की मांग शामिल है।
इसके अलावा OBC क्रीमी लेयर की आय सीमा की समीक्षा, सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण, सरकारी योजनाओं और बजट में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी, सरकारी ठेकों एवं खरीद में आरक्षण, निजी क्षेत्र में SC-ST-OBC का प्रतिनिधित्व तथा मंडल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करने की मांग की गई है।
मांगपत्र में केंद्र और राज्य सरकारों में बैकलॉग के पदों को तत्काल भरने, सरकारी सेवाओं में स्थायी नियुक्तियों को प्राथमिकता देने तथा 2 अप्रैल 2018 के आंदोलन से संबंधित मामलों को वापस लेने की मांग भी उठाई गई है। इसके साथ ही SC-ST Act के मामलों में पीड़ितों को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाने और विद्यार्थियों के लिए नए छात्रावासों के निर्माण की मांग रखी गई है।

👁 16K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी में ये होगी विनोद तावड़े की टीम, जानें किस-किस को मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों तथा...

More like this

यूपी में ये होगी विनोद तावड़े की टीम, जानें किस-किस को मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों तथा...