Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027: कांग्रेस को सपा की क्यों है...

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027: कांग्रेस को सपा की क्यों है जरूरत

Published on

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 का औपचारिक ऐलान होने में भले ही अभी देर है, लेकिन इसके लिए कमर कस कर सभी पार्टियां अभी से मैदान में उतर चुकी हैं। पिछले कई चुनावों की तरह यह चुनाव भी सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण कांग्रेस के लिए रहने वाला है। कांग्रेस जमीन पर अपनी स्थिति मजबूत नहीं कर पाई है। वह अपने दम पर चुनाव लड़ने और बेहतर प्रदर्शन करने लायक स्थिति नहीं बना पाई है। उसे सपा की मदद लेनी ही होगी।

लोक सभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन का नतीजा अच्छा रहा था। 2027 के विधान सभा चुनाव में एक बार फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन की परीक्षा होगी। इस गठबंधन में सपा का पलड़ा भारी है। यह एक नहीं, अनेक कारणों से है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस को सपा की ज्यादा जरूरत है।

सपा के जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस की तुलना में ज्यादा सक्रिय और समर्पित हैं। कांग्रेस के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की तो कमी है ही, राज्य में कोई ऐसा नेता भी नहीं है जिनकी पूरे राज्य में अपील हो। राष्ट्रीय स्तर पर भी राहुल गांधी ही हैं, जिनकी सभाओं में भीड़ जुटती है। लेकिन भीड़ वोट में नहीं बदल पाती। यह पिछले कई चुनावों के नतीजों से भी समझा जा सकता है।

दस साल में 28 से दो पर पहुंच चुकी है कांग्रेस

दल (Party) 2007 चुनाव में सीटें 2012 चुनाव में सीटें 2017 चुनाव में सीटें 2022चुनाव में सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP) 51 47 312 255
समाजवादी पार्टी (SP) 97 224 47 111
बहुजन समाज पार्टी (BSP) 206 80 19 1
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 22 28 7 2
अपना दल (सोनेलाल) (ADAL / ADS) 0 0 9 12
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) 10 9 1 8
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) 0 0 4 6
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (NISHAD) – – 1 6
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (JDL) – – – 2
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI/CPI-M) 0 0 0 0
अन्य एवं निर्दलीय (Others & Independents) 17 15 3 0
कुल सीटें (Total Seats) 403 403 403 403

यूपी का चुनाव अब त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुक़ाबले वाला चुनाव नहीं रह गया है। चुनाव में मुक़ाबला बीजेपी और सपा की अगुआई वाले गठबंधनों के बीच ही होना है। बसपा कहीं मुक़ाबले में नहीं रह गई है। ऐसे में सत्ता विरोधी लहर का फायदा सपा को ही मिलना है।

कांग्रेस नरेटिव बनाने के मामले में भी सपा से पीछे है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नया फार्मूला देकर सामाजिक समीकरण साधने का एक नया नरेटिव बनाने की कोशिश की है, लेकिन कांग्रेस के पास ऐसा कोई नरेटिव नहीं है। राहुल गांधी यूपी में भी वही मुद्दे उठाते हैं, जो ‘दिल्ली’ या देश के बाकी हिस्सों में उठाते हैं। ये राष्ट्रीय मुद्दे लोगों को स्थानीय स्तर पर पार्टी से जोड़ नहीं पाते।

2024 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का जो हाल हुआ, उसे देखते हुए सपा और कांग्रेस, दोनों की उम्मीदें इस बार निश्चित रूप से बढ़ी होंगी। 2024 में यूपी से बीजेपी के सांसदों की संख्या 62 से गिर कर 33 पर जा पहुंची थी। यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि लोक सभा चुनाव के समय वाले फैक्टर बीजेपी के लिए विधान सभा चुनाव में भी काम करेंगे, लेकिन अगर किया तो इसका ज्यादा फायदा सपा को ही मिलेगा। लोक सभा चुनाव में भी फायदा सपा को ही मिला था। पहली बार उसके 37 उम्मीदवार जीते। कांग्रेस को भी छह सीटें मिली थीं, जो 2009 के बाद उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा था।

हालांकि, 2017 के विधान सभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन काम नहीं किया था। तब सपा को 47 और कांग्रेस को केवल सात सीटें मिली थीं। लेकिन, 2022 में जब दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ीं तो सपा को 111 और कांग्रेस को महज दो सीटें मिली थीं।

बसपा की हालत अच्छी नहीं है। इस समय उसका एक भी सांसद (लोक सभा में) या विधायक नहीं है। उसके नुकसान का सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को हुआ है, फिर सपा और उसके बाद कांग्रेस को। इस लिहाज से भी सपा ही कांग्रेस के लिए जरूरी है।

👁 6.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर की जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर रविवार को...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 457  वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न ।

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 457...

अधिकार यात्रा के दूसरे दिन सैकड़ों गांवों में जनसंपर्क, 6 अक्टूबर की महापंचायत में पहुंचने की अपील

फतेहपुर थरियांव। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर...

भारी बारिश से बिजली और सड़क व्यवस्था प्रभावित, CM Yogi ने दिए जल्द सुधार के निर्देश

प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में प्रभावित हुई बिजली और सड़क...

More like this

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर की जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर रविवार को...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 457  वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न ।

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 457...

अधिकार यात्रा के दूसरे दिन सैकड़ों गांवों में जनसंपर्क, 6 अक्टूबर की महापंचायत में पहुंचने की अपील

फतेहपुर थरियांव। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर...