फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के साई गांव में मंगलवार को एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में मां समेत तीन बच्चियां दब गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में घायल मां और तीनों बच्चियों को उपचार के लिए सीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Trending Now
फतेहपुर, कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मां समेत तीन बच्चियां मलबे में दबीं
👁 28.3K views





