Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: बकेवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,418 किलो अवैध पटाखे बरामद; एक आरोपी...

फतेहपुर: बकेवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,418 किलो अवैध पटाखे बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर। जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 418 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मामले में राहुल गुप्ता नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से दो वाहनों को भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में बकेवर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान 18 गत्तों और दो बोरियों में रखे कुल 418 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। बताया गया कि आरोपी पटाखों के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेते हुए आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया और मौके से दो वाहनों को भी जब्त कर लिया।

अवैध रूप से पटाखों का भंडारण गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। ऐसे में पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

👁 20.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सीएम योगी को AIMIM चीफ की चुनौती पर भड़कीं प्रियंका मौर्य, बोलीं- ओवैसी की राजनीति अब खत्म होने की कगार पर

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘यादव समाज के हर घर को मिला नेतृत्व’ अमरपाल मौर्य ने अखिलेश यादव से पूछे परिवारवाद पर सवाल

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने समाजवादी...

UP ITI Admission 2026: राजकीय आईटीआई में पांचवें चरण के प्रवेश शुरू, 15 अक्टूबर तक जमा करें रैंक कार्ड

प्रदेश के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार...

ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी से खुशी की लहर, योगी सरकार का जताया आभार

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संबोधित, राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने...

More like this