फतेहपुर। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2027–28 के लिए ‘*जोश जयपुरिया ओपन स्कॉलर हंट*’ छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होनहार और मेहनती विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देना तथा उन्हें अच्छी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एडिशनल डायरेक्टर श्री गायत्री प्रसाद मिश्रा, प्रधानाचार्य मलवां श्री सिजो वर्गीस, हेडमिस्ट्रेस फतेहपुर सुश्री उर्वशी पांडेय, हेडमास्टर बिंदकी श्री हर्ष सिंह परिहार तथा मार्केटिंग हेड ज़रीना अंजुम और वाईस प्रिंसिपल, श्री देवेंद्र सिंह भदौरिया की उपस्थिति में किया गया।
यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम वर्तमान में कक्षा 8 और कक्षा 10 में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए है। कक्षा 8 के विद्यार्थी आगामी सत्र में कक्षा 9 तथा कक्षा 10 के विद्यार्थी कक्षा 11 में प्रवेश के लिए इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर आकर्षक पुरस्कारों के साथ फीस में विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी के साथ 100% फीस माफी, द्वितीय स्थान पर लैपटॉप के साथ 90% फीस माफी, तृतीय स्थान पर लैपटॉप के साथ 80% फीस माफी, चतुर्थ स्थान पर स्मार्ट मोबाइल के साथ 70% फीस माफी तथा पंचम स्थान पर स्मार्ट मोबाइल के साथ 60% फीस* माफी दी जाएगी।
इसी प्रकार छठे से दसवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच के साथ 50% फीस माफी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 11वें स्थान से आगे क्वालिफाई करने वाले विद्यार्थियों को ₹8,000 के कूपन गिफ्ट्स प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर *एडिशनल डायरेक्टर श्री गायत्री प्रसाद मिश्रा* ने कहा कि यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को पहचानने का एक अच्छा प्रयास है। इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने भविष्य के लिए बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने और समय पर निःशुल्क पंजीकरण कराने की अपील की।
विद्यालय के सभी अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।





