फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक अविनाश ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव भोला सिंह ने अतिथियों को कैप पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से जनपद के छात्र-छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका सीनियर 110 मी हैड्रिल में स्नेहा जान की इंटर कॉलेज बकेवर ने प्रथम स्थान रीता फतेहपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालिका सीनियर हैमर थ्रो में राधा पंडित दयाशंकर इंटर कॉलेज भैंसोली ने प्रथम स्थान अल शिफा शहीद माल्टा इंटर कॉलेज जहानाबाद ने द्वितीय स्थान काजल देवी अशोक इंटर कॉलेज शाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 200 मी बालिका सीनियर में प्रीति इंटर कॉलेज जयरामपुर ने प्रथम स्थान आंचल सिंह श्री राम गोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर ने द्वितीय स्थान तहसीन गांधी इंटर कॉलेज जहानाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिसकस बालिका सीनियर में लक्ष्मी बहुआ इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान लक्ष्मी देवी सुकदेव इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान और राखी सिंह राम गोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मी बालिका सीनियर में रीना देवी चौधरी शिव सहाय इंटर कॉलेज जयरामपुर खागा ने प्रथम पूजा जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर में द्वितीय और बेबी जैनम जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त करके अपने विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में बिंदकी के लक्ष्य ने 600 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर सब जूनियर बालक व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की जबकि बिंदकी की वर्षा ने 600 मीटर दौड़ लंबी कूद और 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर सब जूनियर बालिका की चैंपियनशिप अपने नाम की वहीं जूनियर बालक में बिंदकी के अर्पित ने 800 मीटर दौड़ 1500 मीटर दौड़ और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर जूनियर बालक की चैंपियनशिप अपने नाम की जबकि जूनियर बालिका में बिंदकी की नैंसी ने लंबी कूद त्रिकूद और 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड अपने नाम की इस प्रकार सब जूनियर बालिका में फतेहपुर को 7 अंक खागा को 3 अंक और बिंदकी को 71 रंग प्राप्त हुए जबकि सब जूनियर बालक में फतेहपुर को 12 अंक खागा को 20 अंक और बिंदकी को 56 अंक प्राप्त हुए जूनियर बालक की बात करें तो फतेहपुर को 20 अंक खागा को 48 अंक बिंदकी को 68 अंक प्राप्त हुए जबकि जूनियर बालिका में फतेहपुर को 44 संघ खागा को 33 अंक और बिंदकी को 59 अंक प्राप्त हुए इसी तरह सीनियर बालक में फतेहपुर को 62 अंक खागा को 77 अंक और बिंदकी को 24 अंक प्राप्त हुए। सीनियर बालिका की बात करें तो फतेहपुर को 39 अंक खागा को 58 अंक और बिंदकी को 66 अंक प्राप्त हुए। *इस प्रकार सभी का योग करें तो ओवरऑल में फतेहपुर को 184 अंक खागा को 239 अंक बिंदकी को 344 अंक प्राप्त हुए इस प्रकार बिंदकी ओवरऑल चैंपियन रहा खागा द्वितीय स्थान में और फतेहपुर तृतीय स्थान में रहा।* जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अविनाश जी ने अंतिम स्पर्धा 4×100 रिले रेस को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के समापन पर तीनों तहसीलों ने मिलकर झंडे के नीचे एक मार्चपास्ट किया जिसकी सलामी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने दी। राकेश कुमार जी ने ध्वज उतारकर प्रतियोगिता के समापन की आधिकारिक घोषणा भी की । इस प्रतियोगिता में क्रीड़ा सचिव भोला सिंह प्रदीप सिंह चौहान एवं अतुल सिंह शिवप्रताप सिंह हरिशंकर एवं अन्य व्यायाम शिक्षक भी उपस्थित रहे।
Trending Now
70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ
👁 17.4K views





