Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभवना दिव्यांग विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डांडिया उत्सव

भवना दिव्यांग विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डांडिया उत्सव

Published on

फतेहपुर । भवना दिव्यांग विद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव का भव्य एवं आनंदमय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था। संगीत और ताल के साथ बच्चों ने उत्साहपूर्वक डांडिया किया। पूरे विद्यालय का वातावरण उमंग, उल्लास और खुशियों से भर गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को निखारने, उनकी आत्म-अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन आनंदमय वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि हर बच्चा विशेष है और प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का समान अवसर मिलना चाहिए। स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती अंजना सिंह, स्वाति शुक्ला, माधुरी श्रीवास्तव ,पूजा बाजपेई रत्नेश सुमन अंश पंकज स्वाति रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

👁 22.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

19 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा की कार्रवाई चर्चा में

रिपोर्ट-  आदर्श तिवारी फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र की छिवलहा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना...

कोहरा घना होते ही हाईवे पर बढ़ेगी चौकसी, हादसों से निपटने के लिए सुरक्षा प्लान तैयार

उत्तर प्रदेश में सर्दियों के दौरान शीतलहर और घने कोहरे से होने वाले सड़क...

More like this

19 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा की कार्रवाई चर्चा में

रिपोर्ट-  आदर्श तिवारी फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र की छिवलहा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना...