Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में प्रसव के बाद निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों...

फतेहपुर में प्रसव के बाद निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा; डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Published on

फतेहपुर। जिले में निजी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र स्थित वीवाईएस चैरिटेबल हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद देर रात परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

परिजनों का आरोप है कि प्रसूता की मौत के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने इलाज के नाम पर हजारों रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि जिले में कथित झोलाछाप चिकित्सकों और नियमों के विपरीत संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं के बाद ठोस कार्रवाई को लेकर सवाल बने रहते हैं।

अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में अस्पताल के पंजीकरण, चिकित्सकीय व्यवस्था और इलाज से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करता है या नहीं। फिलहाल प्रसूता की मौत के वास्तविक कारणों और लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सवाल यह है कि आखिर निजी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन तय करेगा और ऐसी घटनाओं पर स्वास्थ्य विभाग कब सख्त कार्रवाई करेगा?

👁 31.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

‘घोषणापत्र से पहले अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करें सपा’: योगी के मंत्री दानिश आजाद ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों...

फतेहपुर में भूमाफिया की गाड़ी से मचा पुलिस महकमे में सवालों का घमासान, CO आवास की वायरल तस्वीर चर्चा में, एक तरफ भूमाफियाओं पर...

फतेहपुर। जिले में एक तरफ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में भूमाफियाओं और...

More like this

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

‘घोषणापत्र से पहले अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करें सपा’: योगी के मंत्री दानिश आजाद ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों...