Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘किसी का वोट न छूटे, न दोहराया जाए’, वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े को...

‘किसी का वोट न छूटे, न दोहराया जाए’, वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े को लेकर चुनाव आयोग पर भड़के अखिलेश यादव; चुनाव आयोग से की बड़ी मांग

Published on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग को सलाह दी है कि वोटर लिस्ट में धांधली को रोकने के लिए वोट को आधार कार्ड और बायोमेट्रिक से लिंक किया जाना चाहिए। अखिलेश ने बूथ स्तर पर इसके लिए उपकरण उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

विपक्ष के दबाव में कार्रवाई कर रहा चुनाव आयोग

अखिलेश यादव ने कहा कि जब विपक्ष ने एकजुट होकर चुनाव आयोग को घेरा और गड़बड़ियों की जानकारी दी तब जाकर वे कार्रवाई करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। अखिलेश ने सुझाव दिया कि मतदाता पहचान को आधार कार्ड और बायोमेट्रिक व्यवस्था से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि फर्जी नामों की पहचान हो सके। आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी वोट गलत न पड़े और वोटर लिस्ट बनाते समय किसी भी नाम की डबल या ट्रिपल प्रविष्टि न हो।

सपा अध्यक्ष ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों के हैरान करने वाले आंकड़े पेश किए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सुनीता पत्नी राजेश की उम्र 42 वर्ष है और उसके नाम पर एक ही बूथ पर 420 प्रविष्टियां हैं जबकि पूरे यूपी में अलग-अलग जिलों में सुनीता के नाम से कुल 2441 प्रविष्टियां दर्ज हैं। इसी तरह राजकुमार के नाम पर प्रदेश में 1627 और विकास यादव के नाम पर भी कई बूथों पर वोट दर्ज होने का दावा किया गया। अखिलेश ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच और फर्जी नामों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सपा में शामिल हुए कई दिग्गज नेता

सोमवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पूर्व IAS राम बहादुर पासी और दारा सिंह प्रजापति समेत कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और इन नेताओं के सपा में शामिल होने से पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक राजनीतिक समीकरणों पर बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) की लड़ाई और मजबूत होगी। दारा सिंह प्रजापति का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि जिसके साथ दारा होगा वही अखाड़ा जीतेगा।

वाल्मीकि समाज को घर और मालिकाना हक का वादा

वाल्मीकि समाज को साधते हुए सपा प्रमुख ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वाल्मीकि जयंती पर हर जिले में बड़े आयोजन किए जाएंगे और सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही वाल्मीकि समाज के लोग जिन कॉलोनियों में रह रहे हैं उन्हें वहीं मालिकाना हक दिलाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

शिवपाल बोले थानों और दफ्तरों में बिना पैसे नहीं होता काम

कार्यक्रम में मौजूद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए भाजपा पर तीखा प्रहार किया। शिवपाल ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर समाज को पीछे धकेलने और बांटने का काम किया है। महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में थानों और सरकारी विभागों में बिना पैसे दिए काम कराना मुश्किल हो गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

👁 1.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के आगमन पर कांग्रेसियों में उत्साह, 500 कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

                                                   फतेहपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली...

‘मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस को भुगतना होगा अंजाम’: पीएम मोदी पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर ब्रजेश पाठक ने दी चेतावनी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता के बारे में अपमानजनक...

न्याय की गुहार लेकर मंत्री आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी, सुंदरकांड पाठ के बीच पुलिस ने बसों से भेजा इको गार्डन

उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति दूर करने और नियुक्ति...

योगी का विजन, बिठूर को 411 करोड़ की सौगात; लखनऊ में ग्लोबल समिट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जन सुविधाओं का विस्तार, निवेश को प्रोत्साहन...

More like this

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के आगमन पर कांग्रेसियों में उत्साह, 500 कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

                                                   फतेहपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली...

‘मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस को भुगतना होगा अंजाम’: पीएम मोदी पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर ब्रजेश पाठक ने दी चेतावनी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता के बारे में अपमानजनक...

न्याय की गुहार लेकर मंत्री आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी, सुंदरकांड पाठ के बीच पुलिस ने बसों से भेजा इको गार्डन

उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति दूर करने और नियुक्ति...