Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस को भुगतना होगा अंजाम’: पीएम मोदी पर अभद्र...

‘मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस को भुगतना होगा अंजाम’: पीएम मोदी पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर ब्रजेश पाठक ने दी चेतावनी

Published on

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बीजेपी देशभर में खरगे और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कांग्रेस पर भड़क गए है। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस को अंजाम भुगतना पड़ेगा।

‘महर्षि वाल्मीकि ने दुनिया को दिए प्रभु राम के संस्कार’

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर मैं राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। महाकाव्य रामायण की रचना करके, महर्षि वाल्मीकि ने न केवल पूरे देश और दुनिया को भगवान राम के चरित्र से परिचित कराया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि उनके मूल्य हर एक व्यक्ति तक पहुंचें।

‘कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम’

डिप्टी सीएम ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं; लेकिन, कांग्रेस पार्टी ने उन्हीं मूल्यों को नीचा दिखाने का प्रयास किया है, जिन्हें भगवान श्री राम ने स्थापित किया था। देश की जनता कभी भी उस तरीके को स्वीकार नहीं करेगी, जिस तरह से कांग्रेस पार्टी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस पार्टी को इसके परिणाम निश्चित रूप से भुगतने पड़ेंगे।

कांग्रेस से माफी की मांग

राजधानी लखनऊ में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लालजी टंडन की प्रतिमा से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की तस्वीरें लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस से प्रधानमंत्री के प्रति की गई कथित टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और जिला अध्यक्ष विजय मौर्य के नेतृत्व में किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी करना सार्वजनिक जीवन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।

👁 3.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के आगमन पर कांग्रेसियों में उत्साह, 500 कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

                                                   फतेहपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली...

न्याय की गुहार लेकर मंत्री आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी, सुंदरकांड पाठ के बीच पुलिस ने बसों से भेजा इको गार्डन

उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति दूर करने और नियुक्ति...

‘किसी का वोट न छूटे, न दोहराया जाए’, वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े को लेकर चुनाव आयोग पर भड़के अखिलेश यादव; चुनाव आयोग से की बड़ी...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियों का...

योगी का विजन, बिठूर को 411 करोड़ की सौगात; लखनऊ में ग्लोबल समिट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जन सुविधाओं का विस्तार, निवेश को प्रोत्साहन...

More like this