Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदीपावली पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, मिठाइयों की ट्रे पर लिखनी...

दीपावली पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, मिठाइयों की ट्रे पर लिखनी होगी यूज बाई डेट,

Published on

फतेहपुर में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने खाद्य सुरक्षा विभाग को दिए निर्देश, 33 खाद्य पदार्थों की मौके पर हुई निःशुल्क जांच दीपावली पर्व को देखते हुए फतेहपुर जिला प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें मिठाई, दूध, खोया, पनीर और खाद्य तेल में मिलावट रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को त्योहार के मद्देनजर लगातार निगरानी रखने और सघन नमूना जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का निर्माण और बिक्री करने वाले छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।

मिठाई की ट्रे पर प्रदर्शित करनी होगी यूज बाई डेट

जिलाधिकारी ने मिठाई विक्रेताओं को खुली मिठाइयों की ट्रे पर यूज बाई डेट यानी उपयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ऐसा नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को ताजी और शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध कराना है।

उन्होंने खाद्य पदार्थों के सही उपयोग और सुरक्षित बिक्री के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही आबकारी एवं सरकारी राशन की दुकानों के लंबित लाइसेंस और पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

33 खाद्य पदार्थों की मौके पर हुई निःशुल्क जांच

बैठक के बाद खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से पटेल नगर चौराहे से वर्मा चौराहे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 33 खाद्य नमूनों की मौके पर निःशुल्क जांच की गई। विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने के तरीके बताए गए तथा खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने विभाग की ओर से इस वित्तीय वर्ष में की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, शिवचंद्र शुक्ला, जितेंद्र सिंह सोनू, अनिल सिंह गौतम, अभिनव यादव, कृष्ण कुमार तिवारी, जय किशन, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

👁 25.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम...

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में चार लिंक एक्सप्रेस वे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास,...

‘EVM से चुनाव होना बड़े शर्म की बात’, EC और केंद्र सरकार पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, बोले- बड़े प्रदर्शन का भी...

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन...

More like this

‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम...

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में चार लिंक एक्सप्रेस वे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास,...