फतेहपुर। लुधियाना से खागा आ रही ट्रेन में उस समय अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब 20 वर्षीय गर्भवती महिला निशा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला ने चलती ट्रेन में ही एक नवजात को जन्म दे दिया।
ट्रेन के फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना मिलते ही आपातकालीन एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। EMT दिनेश सिंह और पायलट उदय भान ने तत्परता दिखाते हुए जच्चा और नवजात को सुरक्षित एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल पहुंचाया।
समय पर मिली चिकित्सा सहायता से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एंबुलेंस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।






