Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में यातायात माह 2026 का भव्य शुभारंभ, डीएम और एसपी ने...

फतेहपुर में यातायात माह 2026 का भव्य शुभारंभ, डीएम और एसपी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

Published on

फतेहपुर। जनपद में यातायात माह नवम्बर-2026 का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। तामेश्वर चौराहा/नदी चौराहा पर आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आमजन को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने एनसीसी छात्र-छात्राओं की यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रतीक मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में एनसीसी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यातायात पुलिस ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि “सुरक्षित चलें, सतर्क रहें और सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी बनाएं।” अधिकारियों ने कहा कि आपकी थोड़ी सी सावधानी न केवल आपका, बल्कि दूसरों का भी अनमोल जीवन सुरक्षित रख सकती है।

👁 16.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

त्योहार बीते धरने में, अब दीपावली से पहले नियुक्ति की आस; 61 दिनों से हक की लड़ाई लड़ रहे अभ्यर्थी—

68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण से प्रभावित अभ्यर्थियों का आंदोलन राजधानी लखनऊ के...

More like this