Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘दिवाली से पहले बड़ी साजिश थी’, वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके पर विश्व...

‘दिवाली से पहले बड़ी साजिश थी’, वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने दिया बयान; जानिए क्या कहा

Published on

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी पर हुए धमाके को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आशंका जताई है कि, दिवाली से ठीक पहले हुए इस धमाके के पीछे कई लोगों को नुकसान पहुंचाने की एक बहुत बड़ी साजिश हो सकती थी। इसके साथ ही गोपाल राय ने लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मेडिकल छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए वहां के कुलपति को पद से हटाने की मांग भी की है।

धमाके के पीछे बड़े संगठन का हाथ होने का दावा

गोपाल राय ने कहा कि दिवाली हिंदुओं का बहुत बड़ा त्योहार है। त्योहार से ठीक एक दिन पहले पुलिस चौकी पर इतना बड़ा धमाका होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह तो भगवान श्रीराम की कृपा थी जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। गोपाल राय ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि तहरीक उल मुजाहिदीन हिंद नाम के एक संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, इस दावे की अभी तक पुलिस या जांच एजेंसियों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। राय ने सरकार से इस पूरी घटना की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

KGMU की घटनाओं पर जताई नाराजगी

गाजियाबाद धमाके के अलावा गोपाल राय ने लखनऊ की KGMU में सामने आ रही हालिया घटनाओं को लेकर भी ऐतराज जताया। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय में कई दिनों से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिनका असर सीधे तौर पर वहां की मेडिकल छात्राओं और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परिसर में हजारों युवा छात्राएं और महिला डॉक्टर मौजूद रहती हैं ऐसे में उनकी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करना विश्वविद्यालय प्रशासन की ही प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कुलपति को हटाएं वरना होगा बड़ा प्रदर्शन

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष ने राज्यपाल से मांग की है कि KGMU के कुलपति को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाया जाए। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय में कई दिनों से इस तरह की घटनाएं हो रही थीं तो कुलपति ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की। गोपाल राय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कुलपति को नहीं हटाया गया तो कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

👁 5.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

’12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव’, पूरे परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन; पवन पांडे ने किया बड़ा खुलासा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में रामनगरी अयोध्या जाएंगे। वह...

माफियाराज के सहारे सत्ता पाना चाहती है सपा: आजम खान को लेकर नितिन नवीन ने अखिलेश को आड़े हाथ लिया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा रामपुर जिला...

‘पति की हत्या के बाद भी देश नहीं छोड़ा’: सपा नेता अबू आजमी बोले- संघर्ष और त्याग की मिसाल हैं सोनिया गांधी

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू असीम आजमी ने मुंबई में सोनिया गांधी...

More like this

’12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव’, पूरे परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन; पवन पांडे ने किया बड़ा खुलासा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में रामनगरी अयोध्या जाएंगे। वह...

माफियाराज के सहारे सत्ता पाना चाहती है सपा: आजम खान को लेकर नितिन नवीन ने अखिलेश को आड़े हाथ लिया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा रामपुर जिला...