Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमुत्तौर में व्यापारी के घर लाखों की चोरी, 8 लाख नकदी और...

मुत्तौर में व्यापारी के घर लाखों की चोरी, 8 लाख नकदी और डेढ़ किलो चांदी लेकर फरार हुए चोर

Published on

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर कस्बे में चोरों ने एक व्यापारी के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 8 लाख रुपये नकद और डेढ़ किलो चांदी की करधनी समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मुत्तौर कस्बे के सरिया, सीमेंट और किराना व्यापारी जुगल किशोर मिश्रा के घर चोरों ने धावा बोला। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखी करीब 8 लाख रुपये की नकदी और डेढ़ किलो चांदी की करधनी सहित कीमती जेवरात पार कर दिए।

सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस और सीओ जाफरगंज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

एक व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी से मुत्तौर कस्बे में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

👁 10K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

आईटीआई रोड पर बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार गिफ्ट शॉप में घुसी

फतेहपुर। शहर के आईटीआई रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज...

न सिर खोला, न बड़ी चीरफाड़! नाक के रास्ते निकाला ट्यूमर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल

राजधानी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में...

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को मौलाना साजिद रशीदी ने बताया चुनावी साजिश, बोले- अखिलेश यादव नास्तिक हैं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को होने वाले...

More like this

आईटीआई रोड पर बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार गिफ्ट शॉप में घुसी

फतेहपुर। शहर के आईटीआई रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज...

न सिर खोला, न बड़ी चीरफाड़! नाक के रास्ते निकाला ट्यूमर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल

राजधानी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में...