Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदेवोत्थानी(प्रबोधिनी) एकादशी : 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवारलेखक :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

देवोत्थानी(प्रबोधिनी) एकादशी : 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवारलेखक :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

Published on

इस बार देवोत्थानी, प्रबोधिनी या देव उठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को है। एकादशी 20 नवंबर 2026 को सुबह 7:15 से लेकर 21  नवंबर 2026 दिन शनिवार को 6:31 तक है । पूजन इत्यादि के लिए 20 नवंबर उत्तम है तो  उपवास एवं व्रत के लिए 21 नवंबर 2026 दिन  शनिवार प्रशस्त है।
    सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह तिथि अत्यंत पवित्र एवं महत्वपूर्ण तिथि है। इसी तिथि को भगवान श्री हरि नारायण हरि शयनी एकादशी(आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी) से  आरंभ हुई लगभग चार माह की योगनिद्रा का परित्याग कर समस्त संसार का भार अपने सर्वबलिष्ठ कंधों पर धारण करते हैं तथा इस इन चार महीनों  के कालखंड में  भगवान शंकर  संपूर्ण विश्व की रक्षा का दायित्व निर्वहन करते हैं।
   एक प्राचीन पौराणिक कथा के अनुसार जब महाराज बलि से वामन का रूप धारण करके तीनों लोकों का साम्राज्य उससे दानस्वरूप देवताओं के निमित्त भगवान विष्णु ने ले लिया और भूमि कम पड़ने पर उसके सिर और पीठ को भी नाप लिया और उसने दैत्यगुरु शुक्राचार्य के विरुद्ध  और रुष्ट हो जाने पर भी सहर्ष अपने  कर्तव्य का पालन किया । जो एक प्रकार का उसके साथ छल ही था‌।  तब  श्रीहरि नारायण ने बारंबार उसे वरदान लेने को  कहा तो उसने कहा यदि आप  मुझे कोई वरदान देना ही चाहते हैं तो मेरी यही इच्छा है कि मेरे राजमहल के प्रत्येक दरवाजे में आप द्वारपाल बनकर सदैव उपस्थित रहें जिससे मैं आते-जाते,  सोते- जागते अपने प्रत्येक क्रियाकलाप में व्यस्त होने पर भी हर दरवाजे पर आप ही के दर्शन करूं। भगवान विष्णु ने प्रसन्न होकर उसे “एवमस्तु” कह दिया और उसको प्रदान किए गए पाताल लोक में उसी के साथ चले गए और वहीं उसके महल के प्रत्येक द्वार पर द्वारपाल के रूप में उपस्थित होकर अपने वचन का पालन करने लगे। जब बहुत समय बीत गया और वे बैकुंठ नहीं लौटे तो भगवती लक्ष्मी ने इस संबंध में देवर्षि नारद द्वारा समस्त परिस्थितियों से अवगत होना चाहा। नारद जी से सारी सूचना प्राप्त होने पर वह स्वयं पाताल लोक गईं और महाराज बलि को अपने भाई के रूप में संबोधन कर उससे अपने पति को वचन मुक्त  करने की प्रार्थना की। उसने उनकी याचना पर भगवान विष्णु को उनके दायित्व से मुक्त  कर दिया और उन्हें माता लक्ष्मी के साथ बैकुंठ जाने की आज्ञा दे दी ‌। लेकिन श्री हरि नारायण ने तब भी उसे वचन दिया कि मैं प्रत्येक वर्ष चार माह के लिए तुम्हारे पाताल लोक में आकर निवास किया करूंगा और तब इसी प्रकार अपने वचन का पालन करता रहूंगा । तब से इस कालखंड में पाताल में ही महाराज बलि के द्वारपाल के रूप में वह अपने वचन का यथावत पालन करते हैं तथा वह समय उनकी योग निद्रा के नाम से प्रसिद्ध है  और  प्रत्येक वर्ष  भगवान शंकर तब  संसार की रक्षा का दायित्व संभालते हैं। इस दिन सायं काल के समय समस्त ऋतु फल(अमरूद,झरबेरी के बेर आदि), नवान्न  (चना)एवं गन्ना इत्यादि उन्हें समर्पित कर उनकी शालिग्राम के रूप में तुलसीदल चढ़ा कर पूजा की जाती है । शालिग्राम घर में न होने पर उनके चित्र अथवा धातुमूर्ति का ही यथासंभव यथोचित षोडशोपचार पूजन करना चाहिए। पूजन के समय प्रयुक्त होने वाले प्रार्थना मंत्र  निम्नवत हैं –
“उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविंद!, त्यज निद्रां जगत्पते!
त्वयि सुप्ते जगन्नाथ ! जगत् सुप्तं भवेदिदम् ।।”
“उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविंद! उत्तिष्ठ गरुड़ध्वज !
उत्तिष्ठ कमलाकांत ! त्रैलोक्य  मंगलम् कुरु ।।”
  प्रातः काल घरों की महिलाएं गन्ने के अग्रभाग से संपूर्ण घर से बाहर तक सूप बजा कर धरती मां के जागरण और उनसे सुख- संपत्ति प्रदान करने की तथा विपत्ति नाश की प्रार्थना करती हैं ।
“धारण कर संसार का, निज कंधों पर भार।
नारायण सबका भरें , सुख- वैभव -भंडार ।।”

👁 31.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइन में आतंकी हमलों से निपटने...

प्रेम प्रसंग में खूनी खेल! संदिग्ध हालत में युवक की मौत, प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का गंभीर आरोप

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

More like this

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइन में आतंकी हमलों से निपटने...