Homeराज्यउत्तर प्रदेशकौन हैं अनिल कसाना? गाजियाबाद की सियासत में बीजेपी को झटका देकर...

कौन हैं अनिल कसाना? गाजियाबाद की सियासत में बीजेपी को झटका देकर साइकिल पर हुए सवार

Published on

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। अनिल कसाना ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उपस्थित में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके इस कदम से लोनी का सियासी समीकरण दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक गलियारों में इस दलबदल के पीछे टिकट की दावेदारी को मुख्य कारण माना जा रहा है।

टिकट नहीं मिलने की आशंका में किया फैसला

आपको बता दें कि अनिल कसाना पूर्व में भाजपा से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने लोनी सीट से भाजपा का टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा नहीं जताया और नंदकिशोर गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। गुर्जर लगातार पिछली दो बार से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कसाना को आशंका थी कि आगामी चुनाव में भी पार्टी नेतृत्व उन्हें टिकट नहीं देगा। इसी नाराजगी और राजनीतिक भविष्य को देखते हुए उन्होंने साइकिल की सवारी करने का फैसला कर लिया। बीजेपी छोड़ने के बाद अनिल कसाना ने कहा कि जनता उनसे नाखुश है, इसलिए मैं समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ हूं।

पिछले चुनाव का समीकरण

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में लोनी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने राष्ट्रीय लोक दल के मदन भैया को 8676 वोटों के अंतर से हराया था। गुर्जर को 1,27,410 वोट मिले थे, जबकि मदन भैया को 1,18,734 वोट मिले थे। उस समय सपा और रालोद के बीच चुनावी गठबंधन था। लोनी विधानसभा सीट गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन की भी चर्चा

उधर, आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के एकसाथ मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर जल्द बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि अगले एक-दो दिन में इस पर चर्चा हो सकती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने मिलकर उत्तर प्रदेश की 80 में से 43 सीटें जीती थीं।

👁 10.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुरादाबाद : AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान का बड़ा आरोप,’भाजपा से डील कर बाहर आए आजम खान, उन्हें दूसरा कलमा तक नहीं आता’

मुरादाबाद : AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सपा नेता आज़म खान...

फतेहपुर में एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों को परखा गया

फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार शाम...

फतेहपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 28 और 29 नवंबर को लगेगा विशेष बूथ दिवस

फतेहपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर जिलाधिकारी...

More like this