Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजहानाबाद में 2.80 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले गिरोह...

जहानाबाद में 2.80 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,मध्य प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार; 2.50 लाख रुपये बरामद

Published on

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद में स्कूटी से 2.80 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अनिल गुप्ता दुकान पर चेक लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी के पायदान पर रखा रुपयों से भरा बैग चोरी कर आरोपी फरार हो गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट की मदद ली, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी के दो अन्य साथियों एरूड़ा निवासी रणवीर और आर्यन सिंह सिसोदिया के नाम भी सामने आए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में चोरी समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच-पड़ताल में जुटी है।

👁 10.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुरादाबाद : AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान का बड़ा आरोप,’भाजपा से डील कर बाहर आए आजम खान, उन्हें दूसरा कलमा तक नहीं आता’

मुरादाबाद : AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सपा नेता आज़म खान...

फतेहपुर में एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों को परखा गया

फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार शाम...

फतेहपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 28 और 29 नवंबर को लगेगा विशेष बूथ दिवस

फतेहपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर जिलाधिकारी...

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित...

More like this