Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों को...

फतेहपुर में एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों को परखा गया

Published on

फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार शाम एयर रेड एवं ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग ने जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के सहयोग से यह अभ्यास कराया।

मॉक ड्रिल अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति में संपन्न हुई। शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक ब्लैक आउट का अभ्यास कराया गया। इस दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया।

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य संभावित हवाई हमले, युद्धकालीन परिस्थितियों और अन्य आपात स्थितियों में नागरिकों को सतर्क एवं जागरूक करना रहा। साथ ही आपदा प्रबंधन और बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का अभ्यास किया गया।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का अभ्यास किया।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

👁 19.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुरादाबाद : AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान का बड़ा आरोप,’भाजपा से डील कर बाहर आए आजम खान, उन्हें दूसरा कलमा तक नहीं आता’

मुरादाबाद : AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सपा नेता आज़म खान...

फतेहपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 28 और 29 नवंबर को लगेगा विशेष बूथ दिवस

फतेहपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर जिलाधिकारी...

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित...

More like this