Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरधूमधाम से मनाया गया जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का...

धूमधाम से मनाया गया जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Published on

फतेहपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साप्ताहिक पाठ की समाप्ति, कीर्तन दरबार एवं गुरु प्रसाद की सेवा का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में ज्ञानी प्रीतम सिंह जी ने गुरु नानक देव जी के जीवन, इतिहास एवं उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु साहिब ने समाज को प्रेम, समानता, भाईचारे और मानवता की सेवा का संदेश दिया। उन्होंने संगत को ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। जतिंदर पाल सिंह ने भी गुरु नानक देव जी के जीवन एवं उनके महान उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर जतिंदर पाल सिंह, लाभ सिंह, परमजीत सिंह, परविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, नरिंदर सिंह, जसवीर सिंह, पपिंदर सिंह, सतपाल सिंह, सरन पाल सिंह सन्नी, वरिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, हरमंगल सिंह, मंजीत सिंह, ग्रेटी, किंग, बंटी, तरन, कंवलजीत सिंह, अनमोल सिंह, चरणजीत सिंह सहित हरजीत कौर, गुरप्रीत कौर, ईशर कौर, हरविंदर कौर, कुलवीर सिंह,रंजीत कौर, गुरचरण कौर, मंजीत कौर, खुशी, प्रभजस एवं गगनवीर सिंह और जसकीरत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही ।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम, एकता, समानता और निःस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

👁 30.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘यह सीट शेयरिंग का नहीं, बंदरबांट का मामला है,’ BJP नेता एके शर्मा बोले- जनता देख रही है इनका तमाशा

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच...

UP चुनाव 2027: गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को झटका? रायबरेली-अमेठी सीट पर फंसा पेंच!

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है।...

कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? अखिलेश यादव बोले- ‘अभी कह पाना मुश्किल, गठबंधन जीत के लिए होता है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल...

UP चुनाव 2027: 3 घंटे चला मंथन, पर नहीं बनी बात! 125 सीटें मांग रही कांग्रेस को सपा ने थमाई 26 सीटों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने के साथ ही विपक्षी ‘इंडिया’...

More like this