Homeराज्यउत्तर प्रदेशकांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? अखिलेश यादव बोले- ‘अभी कह पाना मुश्किल,...

कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? अखिलेश यादव बोले- ‘अभी कह पाना मुश्किल, गठबंधन जीत के लिए होता है’

Published on

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही सीट बंटवारे की बातचीत पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच बातचीत की प्रक्रिया जारी है और किसी भी गठबंधन का एकमात्र उद्देश्य चुनाव जीतना होता है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि कितनी सीटों पर सहमति बनेगी और सहयोगी दल कितनी सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। इन सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

‘सीट बंटवारे पर अभी कुछ तय कहना मुश्किल‘

कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की चर्चाओं पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और वे सभी लोग जिन्हें इस बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हो रही है, कितनी सीटों पर सहमति बन रही है और दूसरा दल संभावित रूप से कितनी सीटें जीत सकता है, इन सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने साफ कहा कि, ये सभी विषय अभी विचाराधीन हैं, इसलिए इस समय कोई भी अंतिम या निश्चित बात कहना मुश्किल है। गठबंधन केवल जीतने के उद्देश्य से बनाए जाते हैं और गठबंधन का मकसद जीत हासिल करना ही होता है।

BJP के खिलाफ बड़ी लड़ाई के लिए तालमेल को तैयार

आगामी चुनाव को बड़ी लड़ाई बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी सामंजस्य और तालमेल बिठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब लक्ष्य जीत हासिल करना हो और हमें हर हाल में जीतना है, तो खासतौर पर भाजपा जैसी राजनीतिक मशीन के खिलाफ हमें उसी के अनुसार तैयारी करनी होगी और सही निर्णय लेने होंगे।

संवैधानिक संस्थाओं को लेकर जताई चिंता

अखिलेश यादव ने इस दौरान निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का यह कर्तव्य है कि वे निष्पक्ष रूप से काम करें, लेकिन आज इसी संस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अब ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि भाजपा लगभग 3 करोड़ वोट जोड़ने की योजना बना रही है।

EVM की सर्विसिंग करने वाले इंजीनियरों पर उठाए सवाल

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की सुरक्षा और रखरखाव का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि जिन वेयरहाउस में EVM रखी जाती हैं, वहां इन मशीनों के रखरखाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात किए गए इंजीनियर कौन हैं? अखिलेश यादव ने कहा कि हमें यह बताया जाता है कि मशीनों की सर्विसिंग की जा रही है, लेकिन वास्तव में कोई नहीं जानता कि ये इंजीनियर कौन हैं। सपा प्रमुख ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इन सवालों के जवाब सामने आने की जरूरत पर बल दिया।

👁 2.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘यह सीट शेयरिंग का नहीं, बंदरबांट का मामला है,’ BJP नेता एके शर्मा बोले- जनता देख रही है इनका तमाशा

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच...

UP चुनाव 2027: गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को झटका? रायबरेली-अमेठी सीट पर फंसा पेंच!

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है।...

UP चुनाव 2027: 3 घंटे चला मंथन, पर नहीं बनी बात! 125 सीटें मांग रही कांग्रेस को सपा ने थमाई 26 सीटों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने के साथ ही विपक्षी ‘इंडिया’...

पात्र युवाओं और महिलाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर जोर,16 दिसंबर तक चलेगा पुनरीक्षण अभियान

फतेहपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर मंगलवार...

More like this

‘यह सीट शेयरिंग का नहीं, बंदरबांट का मामला है,’ BJP नेता एके शर्मा बोले- जनता देख रही है इनका तमाशा

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच...

UP चुनाव 2027: गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को झटका? रायबरेली-अमेठी सीट पर फंसा पेंच!

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है।...

UP चुनाव 2027: 3 घंटे चला मंथन, पर नहीं बनी बात! 125 सीटें मांग रही कांग्रेस को सपा ने थमाई 26 सीटों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने के साथ ही विपक्षी ‘इंडिया’...