Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर के अल्ट्रासाउंड सेंटर प्रकरण पर डिप्टी सीएम सख्त, सप्ताहभर में मांगी...

फतेहपुर के अल्ट्रासाउंड सेंटर प्रकरण पर डिप्टी सीएम सख्त, सप्ताहभर में मांगी जांच रिपोर्ट मृत सोनोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर से अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट जारी होने का मामला शासन तक पहुंचा, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को जांच के निर्देश

Published on

फतेहपुर। जिले के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में मृत सोनोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर से अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट जारी किए जाने के मामले ने अब शासन स्तर पर हलचल मचा दी है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को प्रकरण की अपर निदेशक स्तर से जांच कराकर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बताते चलें कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की छवि धूमिल करने तथा अवैधानिक कार्यप्रणाली को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में सबसे गंभीर सवाल यह है कि यदि मृत सोनोलॉजिस्ट के नाम और हस्ताक्षर से अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट जारी की जा रही थीं, तो इसके पीछे कौन जिम्मेदार है और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था आखिर क्या कर रही थी ? अब शासन स्तर से जांच के निर्देश जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।
गौर तलब है कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालन और अधिकृत चिकित्सकों की भूमिका को लेकर सख्त प्रावधान हैं। ऐसे में मृत चिकित्सक के हस्ताक्षर से रिपोर्ट जारी होने का मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें अपर निदेशक स्तर की जांच और एक सप्ताह के भीतर आने वाली रिपोर्ट पर टिकी हैं। देखना होगा कि जांच में किन जिम्मेदारों की भूमिका सामने आती है और स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर क्या कार्रवाई होती है।

👁 16.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘यह सीट शेयरिंग का नहीं, बंदरबांट का मामला है,’ BJP नेता एके शर्मा बोले- जनता देख रही है इनका तमाशा

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच...

UP चुनाव 2027: गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को झटका? रायबरेली-अमेठी सीट पर फंसा पेंच!

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है।...

कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? अखिलेश यादव बोले- ‘अभी कह पाना मुश्किल, गठबंधन जीत के लिए होता है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल...

UP चुनाव 2027: 3 घंटे चला मंथन, पर नहीं बनी बात! 125 सीटें मांग रही कांग्रेस को सपा ने थमाई 26 सीटों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने के साथ ही विपक्षी ‘इंडिया’...

More like this