रिपोर्ट -पप्पू तिवारी
फतेहपुर- शनिवार की रात गाजीपुर थाने में हुए हंगामे के मामले में गाजीपुर पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस ने दरोगा सावन पटेल की तहरीर पर मोनू ठाकुर, शिवम सिंह, कृपाशंकर तिवारी, आदित्य पांडे, मृत्यंजय पाण्डेय, रामू पाल, अमन सिंह, अमित समेत 26 नामजद लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।







