Fatehpur: पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला कार्यशाला आज प्रेक्षागृह में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा उपस्थित रहे ,श्री पाल द्वारा उपस्थित लोगों को लोकमाता के द्वारा तीन सौ वर्ष पूर्व किये गये लोककल्याण की चर्चा की गई, उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा सड़क निर्माण के साथ ही वृहद वृक्षारोपण कराया गया, राहगीरों को पीने के पानी की सुचारू ढंग से उपलब्ध हो इसके लिए कुंए बावड़ियों का निर्माण किया गया, जमीनी विवादों से मुक्ति के लिए खसरा व्यवस्था को लेकर कार्य किये गये, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा मातृशक्ति को सशक्त बनाने को लेकर समूह के माध्यम से शक्ति प्रदान की गई , महिलाओं द्वारा मिलकर साड़ियों का निर्माण किया गया, देश के चारों शंकराचार्यों द्वारा मिलकर अहिल्याबाई होल्कर के न्याय पथ,धर्म पथ व लोककल्याण पथ को देखकर पुण्यश्लोक की उपाधि दी गई,जो देश में सिर्फ राजा नल और न्याय पथिक युधिष्ठिर को प्रदान की गई थी।आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के कार्यों को पथ मान कर देश को आगे ले जा रहे हैं, लोकमाता द्वारा कुशलता पूर्वक साहसिक रूप से अपने क्षेत्र की रक्षा की जाती रही, तत्कालीन चोर लुटेरों को उनके द्वारा खुला संदेश दिया गया कि हमारे क्षेत्र में गलत कार्य पर सजा तो मिलेगी वहीं नुकसान की भरपाई भी आप द्वारा ही किया जायेगा, उनके इसी माडल को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लागू है लोकपाल को धरोहर को संजोने की जिम्मेदारी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा उठाई जा रही है,कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक के के सचान द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा देश भर में किये गये धार्मिक जीर्णोद्धार पर विचार रखे गये, श्री सचान ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर, बैजनाथ धाम कालेश्वर महादेव मंदिर सहित देशभर में मन्दिरों को जिनको आततायियों द्वारा विध्वंस किया गया था उनका जीर्णोद्धार के साथ ही पुनरोद्धार कराया गया, उनके द्वारा सामाजिक कुरीतियां सतीप्रथा पर कठोर आपत्ति जताई गई, कार्यक्रम के क्षेत्रीय सह संयोजक पवन प्रताप सिंह द्वारा लोकमाता द्वारा मालवा क्षेत्र के साथ ही सम्पूर्ण देश में किये गये लोककल्याण पथ पर अग्रसर होना है,जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायक जीवनकाल से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, हमें उनके विचारों को जीवन में उतारना चाहिए, कार्यक्रम में जिला संयोजक पुष्पराज पटेल, कार्यक्रम संयोजक मनोज मिश्रा व प्रदीप गर्ग, अभियान सह संयोजक अर्चना त्रिपाठी, रेखा मिश्रा सुशीला मौर्य, जिला महामंत्री उदय लोधी,नीरज सिंह, रामप्रताप सिंह, अपर्णा सिंह गौतम,जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, ज्योति प्रवीण, साधना सिंह ओम मिश्रा,पुष्पा पासवान,अजय सिंह रिंकू लोहारी, अतुल त्रिवेदी, पवन मिश्रा,अनुज दीक्षित, अमित शिवहरे,नितिन सिंह, विक्रम सिंह, नीरज बाजपेई,विजय प्रताप सिंह,सुनिधि तिवारी,विनोद गौतम, आदित्य अग्निहोत्री, धर्मवीर भदौरिया अरूण लोधी, दीपक द्विवेदी, राजबहादुर पासवान, अभिषेक श्रीवास्तव पवन साहू, अवनीश मौर्य , राम महेश निषाद, साहिल शर्मा, चन्द्रभान पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Now
Fatehpur: अहिल्याबाई के न्याय पथ से धर्म पथ व लोककल्याण पथ पर आगे बढ़ते जाना है- प्रकाश पाल







