Published on

Fatehpur: पीपल- बरगद पूजिए, हो इनका श्रृंगार।

फतेहपुर-शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 386  वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी
मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 386 वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के. पी. सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के महंत स्वामी रामदास उपस्थित रहे

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए  के. पी . सिंह कछवाह ने वाणी वंदना मे अपने भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा- वंदन माता शारदे, अर्पित चंदन – फूल  ।
विमल करो मन, बुद्धि, चित्त, रहो सदा अनुकूल।।
पुनः कार्यक्रम को गति देते हुए  काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार से अपने अंतर्भावों को प्रस्तुत किया-   पीपल- बरगद पूजिए, हो इनका श्रृंगार।
प्राण वायु इनसे मिले, जीवन का आधार।।

डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किया –  यमुना किनारे, वट के सहारे । राधा पुकारे , कहां प्राण प्यारे ?
आओ कन्हैया, वंशी बजैया।।

  डा शिव सागर साहू  ने अपने भावों को मुक्तक में कुछ इस प्रकार पिरोया- आपरेशन  सिंदूर की चर्चा है चहुंओर।
सेना के इस शौर्य की, महिमा का  है शोर।।

प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने क्रम में काव्य पाठ में  कुछ इस प्रकार भाव प्रस्तुत  किये –  सेवा, धर्म, न्याय की देवी, जिनकी प्रतिभा जग छाई।
कहें लोकमाता सब उनको, धन्य धन्य अहिल्याबाई।।

काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने भाव एक गीत के माध्यम से वट सावित्री व्रत के उपलक्ष्य में कुछ यों व्यक्त किये-  वट –  पूजन से सावित्री सा , अचल सुहाग- सिंदूर रहे ।
पति- पत्नी में अमिट प्रेम हो, सुख- वैभव भरपूर रहे।।

कार्यक्रम के अंत में स्वामी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया ।आयोजक ने आभार व्यक्त किया ।

👁 3.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this