Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर : अशोथर में चोरों का आतंक,ग्रामीण दहशत में,पुलिस की पेट्रोलिग भी...

फतेहपुर : अशोथर में चोरों का आतंक,ग्रामीण दहशत में,पुलिस की पेट्रोलिग भी हो रही फेल

Published on

फतेहपुर- जिले के नगर पंचायत असोथर में बीती रात चोरों ने एक के बाद एक कई वारदातों को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। चोरों ने नगर के वार्ड नंबर 8 मस्जिद के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और ब्लॉक मुख्यालय गेट के बगल में पान की गुमटी का ताला तोड़ नगदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर के आवास के मुहल्ले में घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों के लॉक तोड़कर चुराने का प्रयास भी किया गया।  पीड़ितों ने थाने पहुंच पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि चोरी की यह घटनाएं उस समय हुईं जब पुलिस रात्रि गश्त पर तैनात रहती है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थलों की दूरी पुलिस गश्ती प्वाइंट से महज चंद कदमों की रही, बावजूद इसके चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक महेश चंद्र अग्रहरि ने बताया कि दुकान बगल में बने हाता (गोदाम) की बाउंड्री फांदकर अज्ञात चोरों ने कीमती सामान, दो बैटरा , तीन सोलर पैनल और अन्य उपकरण गायब हैं। जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रूपये होगी। वहीं पान की गुमटी मालिक सुधीर कुमार ने भी चोरी की पुष्टि करते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दी है।

👁 3.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...