Homeराज्यउत्तर प्रदेशगाजियाबाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहु ने बाल पकड़कर अपनी सास में बरसाए थप्पड़...

गाजियाबाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहु ने बाल पकड़कर अपनी सास में बरसाए थप्पड़ घटना का सीसीटीवी हुआ वायरल।

Published on

यूपी के गाजियाबाद में एक बहू अपनी मां के साथ मिलकर अपनी सास को किस तरह से पीट रही है। कभी गलियां देती है तो कभी सीढियो पर बैठी हुई सास पर थप्पड़ पर थप्पड़ बरसा रही है। विवाहिता अपनी मां के साथ मिलकर सास को बेरहमी से पीट रही है। सास को फर्श पर गिराकर पीटा और पैर पकड़कर घसीटा। मामला कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम का है। पिछले 6 दिन से पीड़ित सास ससुर पुलिस से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब सीसीटीवी वायरल होने के बाद  पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
मूलरूप से बुलंदशहर निवासी सत्यपाल सिंह केंद्रीय विद्यालय दिल्ली से रिटायर्ड शिक्षक हैं। वह इस समय गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में रह रहे हैं। इनकी 3 बेटियां हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। इकलौता बेटा अंतरिक्ष गुरुग्राम में साफ्टवेयर इंजीनयिर है। 
बेटे अंतरिक्ष की शादी ढाई साल पहले गाजियाबाद के स्वर्णजयंती पुरम निवासी आकांक्षा से हुई। आाकांक्षा भी साफ्टवेयर इंजीनियर है और पहले चंडीगढ़ में जॉब करती थीं, लेकिन एक साल से वर्क फ्राॅम होम कर रही हैं।
यह घटना 1 जुलाई की है। जिसमें साफ्टवेयर इंजीनियर आकांक्षा ने अपनी मां को अपने घर पर बुलाया। जिसके बाद अपनी सास सुदेश को पीटना शुरू कर दिया। पहले गाली गलौज की। उसके बाद सास को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। सास बचाव का प्रयास करती हैं तो पुत्रवधू बाल पकड़कर पीटना शुरू कर देती है। आकांक्षा की मां भी मारपीट में साथ देती हैं। 1 मिनट 20 सेकेंड की सीवीटी  वीडियो भी  बहू की करतूत देखी जा सकती है।
सत्यपाल सिंह का कहना है कि बेटे की बहू आकांक्षा लगातार हमें परेशान करती है। आकांक्षा के पिता ज्ञानेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं। वह आए दिन अपने पिता की धमकी देती है। इसी के कारण मेरा बेटा भी परेशान रहता है। वह ग्रह क्लेश के कारण घर नहीं आता और गुरुग्राम ही रह रहा है। पहले तो बहू ने सास को पीटा, फिर मुझे भी मारने के लिए दौड़ी। उसके हाथ में चाकू था। यदि मैं छिपकर जान नहीं बचाता तो मेरे साथ भी अनहोनी हो सकती थी। कभी भी हमारे साथ अनहोनी हो सकती है। पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस टरका रही थी। एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सास के साथ मारपीट करने के  मामले में बहू आक्षांक्षा और उसकी मां के नाम शामिल हैं। SHO कविनगर योगेंद्र मलिक पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

👁 8.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...