Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपर्यावरण संरक्षण की ओर असोथर पुलिस की पहल, थाना परिसर में लगाया...

पर्यावरण संरक्षण की ओर असोथर पुलिस की पहल, थाना परिसर में लगाया गया फलदार वृक्षों का पौधारोपण

Published on

रिपोर्ट-नरसिंह मौर्य

फतेहपुर – पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से असोथर थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में आम, अमरूद, नींबू, आंवला समेत कई फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में असोथर थाने के समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वृक्षारोपण के इस पुण्य कार्य में बुधरामऊ चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक शशिकांत, उपनिरीक्षक अविनाश यादव, इंद्रपाल, प्रदीप शर्मा, रमेश, अवधेश सिंह, दीवान अतुल कुशवाहा, अंशू मलिक, कांस्टेबल विकेश, आशीष सिंह समेत थाने के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने इस अवसर पर कहा “पेड़-पौधे न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन, छाया और भविष्य के लिए फल भी प्रदान करते हैं। यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाएं।”

👁 52.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this