Homeराज्यआकांक्षी जनपद फ़तेहपुर को विकास के लिए नीति आयोग से 10 करोड़...

आकांक्षी जनपद फ़तेहपुर को विकास के लिए नीति आयोग से 10 करोड़ की मिली प्रोत्साहन धनराशि

Published on

नीति आयोग ने पूरे देश के कुल 112 आकांक्षी जनपदों में जनपद फ़तेहपुर को विगत दिनों शिक्षा के क्षेत्र में सुधारात्मक कार्य के लिए दूसरा स्थान और कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में चौथा स्थान दिया था। इसके लिए जिले को 10 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की गई है। जिलाधिकारी फ़तेहपुर रविन्द्र सिंह ने सभी 49 पैरामीटर पर काम करने के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए हैं। ताकि इस धनराशि को बेहतर कामों में लगाया जा सकें। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत पांच क्षेत्रों स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन के आधारभूत संरचना एवं वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास के कुल 49 मुख्य संकेतांकों की मासिक समीक्षा की जाती है। जिलाधिकारी फ़तेहपुर रविन्द्र सिंह ने बताया आकांक्षी जनपद फतेहपुर को प्रोत्साहन के रूप में 10 करोड रुपए की धनराशि दी गई है। इस धनराशि से हेल्थ, न्यूट्रिशन, एजुकेशन व एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्र में अलग-अलग नए प्रोजेक्ट बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को प्रस्ताव सबमिट करने के लिए निर्देशित किया गया है। हमारी कोशिश होगी कि नए-नए परियोजनाएं जनपद में लेकर आए। हमारे जनपद में कुछ स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल ऐसे हैं जिनमें और सुधार की जरूरत है इनमें हम कुछ मॉडल स्थापित करना चाहेंगे इसके अलावा नई-नई परियोजनाएं जनपद में शुरू करने करने के प्रयास करेंगे।

👁 79.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this