Homeराज्यउत्तर प्रदेशऑपरेशन "कालनेमि" के तहत फर्जी बाबाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा...

ऑपरेशन “कालनेमि” के तहत फर्जी बाबाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का मकसद उन धोखेबाज़ तथाकथित साधु-संतों को बेनकाब करना है, जो भोली-भाली जनता का आर्थिक, सामाजिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।

Published on

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे ऑपरेशन “कालनेमि” के तहत फर्जी बाबाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का मकसद उन धोखेबाज़ तथाकथित साधु-संतों को बेनकाब करना है, जो भोली-भाली जनता का आर्थिक, सामाजिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।कुमाऊं मंडल में भी यह अभियान तेजी से चल रहा है। हल्द्वानी स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि, “कुमाऊं रीजन में अब तक करीब 300 फर्जी बाबाओं की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। कई ऐसे बाबा पकड़े गए हैं, जो अंधविश्वास फैलाकर लोगों को ठगते थे और शारीरिक शोषण जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त थे।आईजी ने बताया कि पुलिस ने ऐसे बाबाओं और फकीरों की पूर्व की गतिविधियों, आपराधिक पृष्ठभूमि और ठगी के मामलों की जांच कर तेजी से कार्रवाई शुरू की है। पुलिस की स्पेशल टीमें ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों और नगरों में सक्रिय हैं।उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि, यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति बाबा या साधु के वेश में लोगों को गुमराह कर रहा है, तो उसकी जानकारी नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर दें। आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।इस अभियान के तहत सोशल मीडिया पर सक्रिय कथित गुरुओं पर भी निगरानी रखी जा रही है। धार्मिक आस्था की आड़ में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

👁 33.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this