HomeUncategorizedअगवा किशोरी को मांस खिला, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

अगवा किशोरी को मांस खिला, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Published on

नरसिंह मौर्य

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनों एक मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा दलित समाज की हिंदू लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने अगवा किशोरी को बरामद कर साक्ष्यों व बयानों के आधार पर आरोप मुस्लिम युवक को शांतिभंग की धारा में चालान कर मामले को खत्म कर दिया था।
    बीते बुधवार को किशोरी के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिल पुलिस पर किशोरी को डरवा धमकाकर बयान दिलाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय का मड़ौली गांव निवासी युवक मोहम्मद यासीन उर्फ छोटू किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोप है कि पुलिस ने किशोरी को आरोपी लड़के से साथ बरामद किया था। लेकिन पुलिस ने किशोरी को परिजनों से मिलने नहीं दिया और किशोरी को डरवा धमकाकर लड़के के पक्ष बयान देने का दबाव बनाया था। साथ ही थाने में तैनात महिला कांस्टेबल मोनिका रावत ने भी किशोरी को बयान बदलने पर परिजनों व किशोरी को जेल भेजने की धमकी दी। जिससे डरी हुई किशोरी ने पुलिस के बताए गए आधार पर बयान दे दिए। जिससे पुलिस ने आरोपी का बचाव कर दिया। जब किशोरी परिजनों को मिली तो आप बीती बताई। किशोरी ने बताया की आरोपी मोहम्मद यासीन उसके साथ सालो से शोषण कर रहा है बीते दिन वह उसे अपने साथ ले गया। साथ ले जाकर आरोपी युवक ने उसे मस्जिद में ले जाकर मांस खिलाया और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की बात कही। किशोरी ने बताया कि गनीमत यह रही कि उस दौरान परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी युवक के परिजनों को हिरासत में लेकर दबाव बनाया जिसके बाद आरोपी युवक उसे लेकर वापस लौटा। वापस आने पर खागा में आरोपी युवक के पिता ने किशोरी को डरा धमकाकर युवक के साथ न जाने का बयान देने का दबाव बनाया। किशोरी आरोपी युवक व उसके परिजनों समेत पुलिस के दबाव में आकर बयान दे गई। जिसके तहत पुलिस ने आरोपी का बचाव कर दिया।
     वहीं मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पिता की दी गई तहरीर के आधार पर किशोरी नाबालिग थी जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अभी क्षेत्राधिकारी खागा के यहां मामले की विवेचना चल रही है।

👁 37.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this