Homeराज्ययोगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त : कांग्रेस प्रदेश...

योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Published on

प्रयागराज : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था और मंत्रियों के विभागों के कामकाज को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रतापगढ़ जिले में दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के घायलों से मुलाकात करने मेडिकल कॉलेज के एस आर एन अस्पताल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया है। अजय राय ने कहा है कि यूपी में पूरी तरह से जंगल राज चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रतापगढ़ में दो ब्राह्मण भाइयों अरुण मिश्रा और आदित्य मिश्रा को दौड़ाकर गोली मारी गई है। लेकिन उनके यहां आने की सूचना पर एक भाई को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में आरोपी भाजपा का ही सक्रिय सदस्य और ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह है। इसलिए उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घायल से मुलाकात के बाद योगी सरकार से सवाल किया है कि आखिर गोलीकांड के आरोपी भाजपा नेता सुशील सिंह के घर पर बुलडोजर कब चलेगा। उन्होंने कहा है कि अगर दूसरे वर्ग का कोई व्यक्ति होता तो अब तक हाफ या फुल एनकाउंटर भी हो गया होता‌।

वहीं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाए जाने के मामले में भी योगी सरकार पर निशानासाधा है। ‌उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार में जनता की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है। मंत्री अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को लताड़ भले लगा रहे हैं, लेकिन वह भी उसी में शामिल है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। लेकिन वहां के गोस्वामियों ने उन्हें दर्शन नहीं करने दिया और भगा दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि बीजेपी की पूरी सरकार का प्रदेश की जनता बायकाट कर रही है। बीजेपी के लोग जगह-जगह भगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की हनक और धमक खत्म हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में पूरा सरकारी तंत्र लूट रहा है और इसमें मंत्रगण भी शामिल हैं।

👁 21.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this