Homeराज्यउत्तर प्रदेशबिना राज्य बने विकास संभव नहीं - प्रवीण ,एक राखी बुंदेलखंड के...

बिना राज्य बने विकास संभव नहीं – प्रवीण ,एक राखी बुंदेलखंड के नाम अभियान के 14 वें दिन खखरेरू में

Published on

फतेहपुर – बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा चलाए जा रहे “एक राखी बुंदेलखंड के नाम – बुंदेलखंड राज्य का हो निर्माण” अभियान का 14वां दिन नगर पंचायत खखरेरू में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगर के कंपोजिट विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखियाँ भेजकर पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग दोहराई गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ‘बुंदेलखंडी’ ने किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “यह अभियान सिर्फ राखी भेजने का नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की बहनों की पुकार और बच्चों के भविष्य की मांग है। हर राखी एक संकल्प है — पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण का। अब यह आंदोलन जन-जन का बन चुका है।”

इस अवसर पर समिति के नगर अध्यक्ष एवं सभासद कोमल मोदनवाल ने बताया कि, “नगर के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा राखियाँ तैयार कर पीएम मोदी को भेजी जा रही हैं। समाज के सभी वर्गों में इस अभियान को लेकर गहरा उत्साह है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर संकल्प लिया। अभियान को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क एवं जनजागरण जारी रहेगा।

👁 67.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this